बदले गए तीन थानाध्यक्ष, सुजाता बनी महिला थानाध्यक्ष

सहरसा:-जिले में कानून व्यवस्था सख्त, सतर्क और हमेशा सजग बनाए रखने के लिए एसपी हिमांशु ने तीन थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इन पुलिस वालों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। जिनमें सुजाता रानी को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही चंद्रजीत को बैजनाथपुर थाना का थानाध्यक्ष और कुंदन सहनी को चिरैया थाना की कमान सौंपी गयी है।
एसपी हिमांशु ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सुजाता रानी को महिला थाना का थानाध्यक्ष, चंद्रजीत प्रभाकर को बैजनाथपुर थाना का थानाध्यक्ष और कुंदन कुमार सहनी को चिरैया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।                              इनके अलावे पुलिस अवर निरीक्षक डोली रानी को अपर थानाध्यक्ष पतरघट, प्रेमचंद्र चौधरी को अपर थानाध्यक्ष चिरैया बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक शशि कुमार को सदर थाना, साजन पासवान को सिमरी बख्तियारपुर थाना, प्रमोद कुमार को यातायात थाना, सत्यप्रकाश कुमार को सौर बाजार थाना, सुमन कुमार सुमन को सोनवर्षा राज थाना, अजय कुमार सिंह को सदर थाना, शंभुनाथ झा को जन शिकायत कोषांग और अमरेश कुमार को बनगांव थाना भेजा गया है। इसके अलावे सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार को हिंदी शाखा, ललित कुमार ललन को बिहरा थाना, कुंदन कुमार को सोनवर्षा कचहरी, धनंजय कुमार को बिहरा थाना भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com