संवाद कार्यक्रम से सुलझ रहीं महिलाओं की समस्याएं

सहरसा:-महिला सशक्तिकरण और विकास की दिशा में बिहार सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं।           राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं की समस्याओं को समझने का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं। सत्तरकटैया प्रखंड के बारा पंचायत की रहने वाली रानी देवी ने क्रांति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मैंने अपना उद्योग शुरू किया है, जिससे मैं आत्मनिर्भर बन सकी हूं। सरकार की योजनाओं से हमें आगे बढ़ने का मार्ग मिल रहा है।           जिले के विभिन्न प्रखंडों में आज भी 24 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 1243 स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में 3 लाख 10 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया है। विशेष बात यह है कि प्रत्येक दिन लगभग 6 हजार से अधिक महिलाएं इन संवाद कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी बात रख रही हैं। संवाद कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं द्वारा बताई गई आकांक्षाओं और सुझावों को मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। अब तक कुल 34,176 आकांक्षाओं को दर्ज किया गया है। बिहार सरकार महिलाओं की आकांक्षाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।            ये आकांक्षाएं विभागीय स्तर पर वर्गीकृत कर संबंधित विभागों को निष्पादन के लिए भेजी जा रही हैं। सरकार की इस तत्परता से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। कहरा, बनमा इटहरी और सौरबाजार प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम पहले ही संपन्न हो चुके हैं। जिले में संवाद कार्यक्रम अब अंतिम चरण में हैं। अनुमान है कि 18 तारीख तक सभी संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। जिले के कुल 1463 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन निर्धारित है।           संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com