सर्वसम्मति से माले पंचायत सचिव चुने गए किशोर कुमार गुप्ता 

सहरसा:-बुधवार को भाकपा माले सत्तरकटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत का पंचायत स्तरीय सम्मेलन बदलो बिहार-बदलो सरकार नारा के साथ संपन्न हुआ।       सम्मेलन की अध्यक्षता माले नेता जमीर आलम ने किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए माले जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जनता अपराध व अराजकता के चंगुल में फंस गई है 2025 में जनता भाजपा-नितीश के कुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगी। वही खेग्रामस जिलाध्यक्ष विक्की राम ने कहा कि अब तक डबल इंजन की सरकार में गरीब-भूमहीनों को 5-5 डिसमिल व पक्का मकान का लाभ नहीं मिल पाया है। सरकार गरीबों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। माले युवा नेता कुंदन यादव ने कहा कि विकास व सुशासन के नाम पर पुरे राज्य में सामंत उत्पीड़न बढ़ गया है रोज हत्या, लूट, बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार एवं बढ़ते अफसरशाही से आम जनता त्रस्त है। 13 सदस्यीय पंचायत कमिटी का गठन किया गया।    सर्वसम्मति से किशोर कुमार गुप्ता पंचायत सचिव चुने गए। मौके पर माले प्रखंड सचिव अशोक कुमार सुमन, कारी यादव, मनरेगा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नरेश राम, सागर कुमार शर्मा, भूपेंद्र यादव, लालबहादुर तांती, बुलंती देवी, छब्बू यादव, लखिया देवी, हीरा देवी, अनिता देवी, लखन राम, राम प्रवेश, हरिशंकर, शत्रुधन तांती सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com