घर बनाने में के दौरान हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट, तीन जख्मी 

– सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 

सहरसा:-जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बनगांव, वार्ड नंबर-5 निवासी दिवाकर झा की पत्नी सुशीला देवी ने थान में शिकायत देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वे अपने निजी जमीन पर घर बना रही थी। सीढी में वेंटिलेटर लगवा रही थी। इस दौरान बगल के पड़ोसी कृष्णकांत झा उर्फ मेनन, कुमार गंधर्व, अभिषेक झा उर्फ हेमंत द्वारा सीढी में लगा रहे भेडीलेटर देने से रोक दिया था। जिसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद को सारी बातें बताई थी। फिर वार्ड पार्षद भी आकर उन लोगों को समझा बूझकर चले गए थे।लेकिन वार्ड पार्षद की जाते ही उन लोगों द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा।                                                    जिसका विरोध करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट होता देख उनका पुत्र राहुल कुमार झा झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंचा। लेकिन उन लोगों ने जान मारने की नीयत से राहुल का गला दबा दिया। दूसरे व्यक्ति ने लोहे के रड से मारकर सर फोड़ दिया। जिसके कारण काफी खून बहने लगा। इस मारपीट में सुशीला देवी, राहुल कुमार झा और दिवाकर झा घायल हो गए थे। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com