पत्थर से कुचल कर अज्ञात युवक की हत्या

शहर के बीच हुई हत्या, हत्या में उपयोग की गई पत्थर बरामद

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब के निकट अज्ञात युवक का पत्थर से कुचले शव को देख लोगों में दहशत फैल गई। गुरुवार की अहले सुबह कुछ महिलाए मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। महिलाओं की नजर युवक के शव पर पड़ी। शव का चेहरा क्षत विक्षित था।           चारो तरफ खून ही खून बिखड़ा था। शव देखने से ही देर रात पत्थर से कुचल कर की गई हत्या की ओर इशारा कर रहा था। शव के पास एक बड़ा सा कंक्रीट का पत्थर भी पड़ा था। जिसपर खून लगा हुआ था। जिससे आभास हो रहा था कि किसी ने बेरहमी से पत्थर से मृतक के चेहरे पर वार कर हत्या किया था। जिसकी सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी गई। जिसके बाद घटना एसपी हिमांशु के निर्देश पर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एएसआई खुशबू कुमारी, सनोज बर्मा, बजरंगी कुमार सहित सदर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना को हत्या की जानकारी मिली थी। छानबीन किया जा रहा है। शव की पहचान नहीं हुई है। लगभग 22 वर्षीय मृतक मजदूर लग रहा है। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।          एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर साक्ष्य संकलन किया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे को चिन्हित करने के प्रयास किया जा रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना का भी सहारा लेकर जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com