राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने की चंदन बागची ने किया निंदा

सहरसा:-राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह पूर्व एनडीए विधानसभा प्रत्याशी चंदन बागची ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा की सड़क से सदन तक जनहित में हमेशा संघर्ष करने वाले एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री भारत सरकार सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जान से मारने की धमकी देने से उपेन्द्र कुशवाहा के जनहित और सामाजिक न्याय के बढ़ रहे रथ को रोका नहीं जा सकता।                   उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस घटना की शीघ्र जांच अपने स्तर से करते हुए पर्दे के पीछे से रच रहे कुचक्र वालों का पर्दाफाश करें और पर्दाफाश होने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता ऐसे तत्वों से हिसाब चुकता जरूर करेगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का कार्यकर्ता लोकतंत्र में विश्वास करता है इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से ही इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उपेंद्र कुशवाहा के सामाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर करना चाहता है लेकिन ऐसी धमकी से ना उपेंद्र कुशवाहा डरने वाले हैं ना उनके कार्यकर्ता डरने वाले है। ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com