जदयू की बूथ लेवल कमिटी की हुई बैठक

नीतीश कुमार ने जब से बिहार की गद्दी संभाली तब से न्याय के साथ विकास नसीब हो रहा है:-प्रमोद सादा

सहरसा:-सोनवर्षा सुरक्षित विधानसभा के प्रखंड बनमा इटहरी के जदयू के घोड़दोर पंचायत अध्यक्ष अशोक चौधरी, महारस पंचायत अध्यक्ष हंसराज सिंह के अध्यक्षता में जदयू की बूथ लेवल कमिटी की बैठक हुई। मौके पर जदयू प्रखंड प्रभारी प्रमोद सादा ने कहा कि एनडीए गठबंधन का संकल्प है कि 2025 फिर से नीतीश इस संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी बूथ लेवल कमिटी के सदस्यों का सहयोग और समर्थन अति आवश्यक है।            उन्होंने कहा कि आमलोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सुरक्षा की आवश्यकता होती है और उस आवश्यकताओं की पूर्ति तभी संभव है जब बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी न सड़क, न बिजली, न शिक्षा, न रोजगार इन तमाम मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, लेकिन जब से नीतीश कुमार ने बिहार की गद्दी संभाली तब से न्याय के साथ विकास नसीब हो रहा है। महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिल रहा है।    इसलिए हम सब मिलकर बिहार को और प्रगति के पथ पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाना आवश्यक है। बनमा इटहरी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बूथ लेवल कमिटी संगठन की निचली और महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन का कोई भी कार्यक्रम की सफलता इन्हीं इकाई पर निर्भर है।                             मौके प्रखंड युवा अध्यक्ष विकेट कुमार, मिडिया प्रभारी, संतोष कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, पुर्व मुखिया राजकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, मुखिया पंचु शर्मा, गुंजेश्वर सिंह, सुभाष यादव, मनोज, राजकुमार सादा सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com