दसवीं मुहर्रम पर हुसैन की याद में निकाला गया ताजिया

जिले भर में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया मुहर्रम

सहरसा:-इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की जंग-ए-कर्बला में शहादत की याद में रविवार को मुहर्रम मनाया गया। शहर समेत ग्रामीणांचल में इस मौके पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हुसैन की शहादत पर मुहर्रम मनाने की वर्षो पुरानी परंपरा एक बार फिर रवायती अंदाज में मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके मुहर्रम मनाया। मीर टोला में अलीनगर से तजिया पहुचा।                             मीर टोला से जुलूस निकालकर महावीर चोक, दहलान चौक, शंकर चौक होते हुए गांधी पथ इमामबाड़ा के पास तजिया एकत्रित हुए। वही मछली मार्केट, नननसी टोला, सराही से आये तजिया का गांधी पथ इमामबाड़ा के पास मिलन किया गया। जुलूस के आगे युवा तिरंगा लेकर चल रहे थे। और देश के प्रति अपनी आस्था को जाहिर कर रहे थे। भारतमाता की जय की नारे लगा रहे थे। गांधी पथ इमामबाड़ा के पास मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने अजीबो गरीब लाठी का कर्तव्य दिखलाया। कुछ युवाओं के द्वारा तलवार फरसा से भी कर्तव्य दिखलाया गया। जंगी के द्वारा भी कर्तव्य दिखाया गया। उसके बाद लोग तजिया को लेकर रन खेत गए जहां सभी तजिया का मिलन कराया गया। मुहर्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पर्व को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। मीरा टोला, बस्ती, सत्तरकटैया प्रखंड के आरण में मुहर्रम पर्व को लेकर मेला का भी आयोजन किया गया। मेले में लोगों की काफी भीड़ नजर आई। मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन भी काफी मुस्तेद देखी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ लगातार गस्ती कर रहे थे।                      जुलूस को सफल बनाने में वार्ड नम्बर 37 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुलनियाज टिंकू, युवा नेता केसर अली, मो. नवाज, मो. इजहार उर्फ शिबू, मो. नोशाद उर्फ बबलू, मो. तमन्ना किंग उर्फ बंटी, मो. साहिल सहित कई मौजूद थे। मौके पर राजद जिला सचिव इमाम आजम ने कहा कि प्रशासन कि की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। उन्होंने इसके लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com