चंडीगढ़ में मजदूरी करने के दौरान 25 वर्षीय युवक को करंट लगने से मौत

– परिवार में मचा कोहराम

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के खजुराहा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। मृत युवक टाइल्स लगाने का कार्य करता था। मिली जानकारी के अनुसार खजुराहा पंचायत के वार्ड 6 निवासी चंद्रदेव यादव का पुत्र मिंटी कुमार अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर करीब 6 माह पूर्व चंडीगढ़ के मनीमाजरा गया हुआ था। बीते बुधवार को काम के दौरान अचानक वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौत हो गयी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृत युवक परिवार का कमाऊ सदस्य था।                              घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। ऐसे में उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी नीलू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसे ग्रामीण महिलाएं ढाढ़स बंधा रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलू देवी व एक वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक का शव चंडीगढ़ से शुक्रवार के शाम तक गांव पहुंचेगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना की जानकारी बाद उपप्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शंभू सादा ने परिजनो से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com