स्कूल कैंपस में मिला आठवीं कक्षा के छात्र का शव

– परिजन ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर हत्या कर देने का  आरोप

सहरसा:-जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित शशिकला मध्य विद्यालय के परिसर से एक 12 वर्षीय 8 वीं कक्षा के छात्र का शव मिला। बच्चा एक दिन पूर्व घर नहीं लौटा था। अगले दिन उसका शव मिला।           लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आक्रोशित लोग स्कूल का घेराव करते हुए स्कूल प्रसासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मृत छात्र की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई थी। वे उक्त शशिकला मध्य विद्यालय में ही 8 वीं कक्षा के छात्र थे। वे बुधवार से ही लापता थे। उनके परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। मृत छात्र के पिता का कहना था कि उसका लड़का बुधवार को स्कूल गया था।      लेकिन शाम तक जब वापस घर नही लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह जब स्कूल खुला। तो स्कूल के बगल वाली गली में उसका शव पड़ा हुआ मिला था। उसके हाथ में जलने का निशान था। स्कूल के शिक्षक का कहना था कि छात्र बुधवार को स्कूल आया था। लेकिन स्कूल बंद होने के बाद सभी छात्र और शिक्षक बाहर निकल गए थे। गुरुवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुटी थी।         छात्र का शव स्कूल के बगल वाली गली में पड़ा हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि छात्र के शव मिलने की सूचना पर एसपी हिमांशु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। छात्र के हाथ पर जलने का निशान देखा गया था।          प्रथम दृष्टया लग रहा है कि करंट लगने से छात्र की मौत हुई है। सभी बिंदुओ पर तफ्तीश की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com