2018-19 बैच के 4 पुलिस अवर निरीक्षक बने थाना अध्यक्ष

– एसपी हिमांशु ने जारी की अधिसूचना

सहरसा:-वर्ष 2018 और 2019 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक को थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसपी हिमांशु ने अधिसूचना जारी कर जिले में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक को थाना अध्यक्ष बनाया है। सभी पदाधिकारी योगदान भी दे चुके हैं। एसपी हिमांशु ने बताया कि 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी जो पुलिस केंद्र में नियुक्त थे। उन्हें सोनवर्षा कचहरी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। वही 2018 बैच के ही पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर को सदर थाना अंतर्गत संचालित और तिवारी टोला स्थित टीओपी – 1 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि 2019 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी को बनमा इटहरी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वे इससे पूर्व सदर थाना में पदस्थापित थी। वहीं डीआईयू शाखा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार को कनरिया थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा पुलिस पदाधिकारी को थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद करते हैं कि बेहतर कार्य होंगे। अपराध और नशे के कारोबार पर रोक लगेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com