जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2025 निमित गठित कोषांगो के कार्यों संबंधित समीक्षात्मक बैठक में निर्धारित कार्यों के सम्यक निष्पादन का निर्देश

सहरसा:- समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु गठित विभिन्न कोषांगो के स्तर से अपेक्षित कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।          कार्मिक कोषांग(वरीय पदाधिकारी:अपर समाहर्ता निशांत/नोडल पदाधिकारी अभिनव भास्कर) द्वारा संपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु कर्मियों/पदाधिकारियों का आकलन किया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।तदनुसार सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यों निमित कर्मियों का आकलन करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन अविलंब कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण कोषांग(वरीय पदाधिकारी:अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी एवं नोडल पदाधिकारी:वरीय उप समाहर्ता श्री शैल दासन):द्वारा मतदान कर्मियों का सम्यक प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न कराया जाएगा।समीक्षा के क्रम में इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। सामग्री कोषांग(वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार) कोषांग द्वारा निर्वाचन प्रयोजनार्थ आवश्यक सामग्रियों की सम्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इस हेतु संबंधित कोषांग को सामग्रियों के रख रखाव हेतु स्थल चयन करने एवं सभी कर्मियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है।           वाहन कोषांग (वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा एवं नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल) कोषांग द्वारा निर्वाचन निमित वाहनों का आकलन एवं आवश्यकतानुसार इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई की जाएगी।समीक्षा क्रम में अभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जिलांतर्गत तटबंध के अंदरूनी भाग में मतदान प्रक्रिया हेतु आवश्यक नावों/ट्रैक्टर की संख्या का आकलन करते हुए संबंधित प्रतिवेदन एवं कोषांग को वाहन प्रबंधन योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कंप्यूटराइजेशन/कम्युनिकेशन प्लान कोषांग (वरीय पदाधिकारी निशांत एवं नोडल पदाधिकारी अमित आनंद,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग हेतु इंटरनेट एवं विद्युत उपलब्धता का आकलन करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया हैं। स्वीप कोषांग(वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला एवं नोडल पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार) कोषांग को अनवरत रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। विधि व्यवस्था/VM एवं सुरक्षा योजना कोषांग(वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा एवं नोडल पदाधिकारी:वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार) कोषांग को सभी संबंधित प्रतिवेदन को ससमय भेजने का निर्देश दिया गया है। EVM एवं VVPAT कोषांग(वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी एवं नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार) कोषांग को निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है। आदर्श आचार संहिता (वरीय पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  मृत्युंजय कुमार एवं नोडल पदाधिकारी राजू कुमार) कोषांग को निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है। मीडिया/MCMC कोषांग(वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला एवं नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार) कोषांग को निर्वाचन विषयक समाचार/सोशल मीडिया के सतत अनुश्रवण एवं अन्य निर्धारित दायित्वों को पूरी तत्परता से ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।           बैठक में निर्वाचक नामावली कोषांग/शिकायत निवारण कोषांग,वोटर हेल्पलाइन कोषांग/प्रेक्षक कोषांग/अर्धसैनिक बल कोषांग/एएमएफ कोषांग/कार्मिक कल्याण कोषांग/वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग आदि के कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया एवं आवंटित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है। सभी कोषांग को आगामी बैठक से पूर्व कोषांग से संबंधित कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला/नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा/जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार/अपर समाहर्ता निशांत एवं अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com