सहरसा आगमन पर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन:-प्रवीण

सहरसा:- कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनन्द ने कहा कि सुंदर कोशी, विकसित कोशी, स्वस्थ कोशी और समृद्ध कोशी बनाने का समय आ गया है। कोशी प्रक्षेत्र में बहुत सारे कार्य अधूरा पड़ा है कई प्रमंडलीय स्तर के कार्यालय को सहरसा से हटाया गया जो सहरसा के साथ गलत हुआ। कोशी प्रक्षेत्र की जनता हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलती है। घर, खेत, पशु, रोजगार सब कुछ बाढ़ की लहरों में बह जाता है। कोशी नदी को “बिहार का शोक” कहा जाता है, लेकिन असली शोक यह है कि दशकों से यहाँ की जनता की मूलभूत समस्याएँ अनदेखी की जाती रही हैं। जाम की समस्या को लेकर 30 वर्षों से आंदोलन चलता रहा, तीन-तीन बार केंद्रीय रेल मंत्रियों द्वारा शिलान्यास हुआ, लेकिन काम अधूरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस समस्या का समाधान कर जनता को बड़ी राहत दी है। इसके लिए कोशी विकास संघर्ष मोर्चा एवं कोशी वासी मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के सहरसा आगमन पर कोशी विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। ये मांगें बाढ़ पीड़ितों की वेदना और जनता की आकांक्षाओं से जुड़ी हैं। 11 सूत्री मांग पत्र जो बाढ़ पीड़ितों की वेदना से जुड़ा हुआ है।
1.एम्स सहरसा में कोशी क्षेत्र बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जिससे यहाँ कैंसर, टीबी, किडनी और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियाँ फैलती हैं। गरीब जनता महंगे इलाज के लिए दर-दर भटकती है। इसलिए बाढ़ पीड़ितों की आवाज है कि एम्स सहरसा में ही बने। दरभंगा में शिलान्यास किए एक वर्ष होने जा रहा है और कार्य बंद है इसलिए सहरसा में एम्स अस्पताल बनाने का आदेश दिया जाए ।
2. कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा हर साल बाढ़ में किसानों की फसलें बर्बाद होती हैं। पंडित मंडन भारती कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से खेती में नई तकनीक और अनुसंधान आएगा तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई संभव होगी।
3. कोशी FM का संचालन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोक कलाकारों की आवाज दब जाती है। कोशी FM चालू होने से उनकी पीड़ा और संस्कृति देश-दुनिया तक पहुँचेगी।
4. वृहत्तर पंचगछिया महोत्सव बाढ़ की त्रासदी के बीच सांस्कृतिक पहचान ही लोगों को जोड़े रखती है। पंचगछिया महोत्सव को आधिकारिक दर्जा मिलने से बाढ़ पीड़ित जनता के जीवन में उत्साह और नई ऊर्जा आएगी।
5. संगीत विश्वविद्यालय जब बाढ़ से गांव-घर डूबते हैं, तब गीत-संगीत ही दिलासा देते हैं। जनता की मांग है कि स्व. श्री लक्ष्मी नारायण सिंह के नाम पर सहरसा में संगीत विश्वविद्यालय स्थापित हो ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के युवा बाहर न जाएँ।
6. संस्कृत विश्वविद्यालय संत श्री लक्ष्मीनाथ गोसाई बाबा जी की स्मृति से बाढ़ पीड़ित जनता को मानसिक संबल मिलता है। उनके नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना से आध्यात्मिक ऊर्जा और शिक्षा दोनों को बल मिलेगा।
7. तारामंडल का निर्माण बाढ़ से जूझते छात्र और युवा बेहतर विज्ञान शिक्षा का सपना देखते हैं। विज्ञान भवन को संत श्री कारू खिरहरी बाबा जी के नाम पर तारामंडल बनाने से उनके सपनों को दिशा मिलेगी।
8. कोशी विकास प्राधिकरण आयोग का पुनर्गठन कोशी नदी के कारण हर साल लाखों लोग विस्थापित होते हैं। जनता चाहती है कि आयोग का पुनर्गठन हो ताकि योजनाएँ बाढ़ नियंत्रण और पुनर्वास पर केंद्रित हों।
9. कोशी तटबंध को फोरलेन सड़क में बदलना हर साल बाढ़ में तटबंध पर ही लाखों लोग शरण लेते हैं। इसे फोरलेन सड़क बनाने से आपदा के समय राहत, बचाव और आवागमन आसान होगा।
10. बस स्टैंड स्थानांतरण बाढ़ के समय राहत सामग्री और वाहनों की आवाजाही जाम में फँस जाती है। बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने से आपदा प्रबंधन भी सुलभ होगा।
11. सुपर बाजार व मंडियों का स्थानांतरण बाढ़ के समय गंदगी और संक्रमण तेजी से फैलता है। सब्जी, मछली और मांस बाजार को उचित स्थान पर स्थानांतरित कर सुपर बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाए ताकि स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें।                                  कोशी की जनता का दर्द यही है कि हर साल बाढ़ से जान-माल की भारी क्षति होती है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाते। जनता चाहती है कि इन मांगों को तुरंत मानकर कोशी क्षेत्र के विकास और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com