उग्रतारा महोत्सव 2025:स्थानीय कलाकारों का हुआ ऑडिशन, चयन प्रक्रिया रही निष्पक्ष

सहरसा:  उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव, महिष 2025 की तैयारी जोरशोर से जारी है। इस बार महोत्सव की विशेषता यह होगी कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय स्थापित कलाकारों को भी मंच मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए गुरुवार को स्थानीय प्रेक्षागृह में ऑडिशन का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुए ऑडिशन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, एकल, विभिन्न संस्थानों के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।    स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया गया था। इसमें अदिति प्रिया (संगीत शिक्षिका), पूनम कुमारी (संगीत शिक्षिका), आशुतोष कुमार (संगीत शिक्षक) और आनंद कुमार (शिक्षक सह उद्घोषक) शामिल रहे।ऑडिशन प्रक्रिया की देखरेख नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जिन कलाकारों का चयन होगा, वे बधाई के पात्र हैं और जिनका चयन इस बार नहीं हो सका है, वे अभ्यास जारी रखें। इस बार महोत्सव के प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।                           अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने नगर आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी हेमचंद्र तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी ने बेहतरीन प्रस्तुति दी है। उग्रतारा महोत्सव केवल जिला स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे, यही हमारी कामना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com