6 मार्च 2024 से शादी करवा देने का झांसा देकर कर रहा था झाड़फुंक और दुष्कर्म

– तंग होकर युवती ने जब किया आत्महत्या का प्रयास तब मामला का हुआ खुलासा
– पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सहरसा:-जिले के महिषी थाना क्षेत्र के आरापट्टी गांव निवासी दिनेश झा के पुत्र गोविंद झा बीते 6 मार्च 2024 से एक युवती की शादी करवा देने का झांसा देकर झाडफुंक, पूजा-पाट और साथ-साथ दुष्कर्म भी करते आ रहे थे।          जिसकी वीडियो भी उन्होंने बना लिया था। जिसे वायरल करने का डर दिखाकर लगातार दुष्कर्म की घटना को उनके द्वारा अंजाम दिया जाता जा रहा था। इस दौरान पीड़िता के परिजन और आसपास के लोगों को कोई खबर नहीं लगी। पीड़िता भी वीडियो वायरल होने की डर से चुप्पी साधे बैठी रही। लेकिन अंत में वे लगातार अपने साथ हो रहे दुष्कर्म से तंग हो गई। फिर उन्होंने बीते 20 सितंबर को आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान उनके परिजन की नजर उन पर पड़ी। जिससे उनकी जान। बच गई। फिर उनके परिजनों ने उनसे प्यार और मिन्नत से आत्महत्या करने के कदम उठाने का कारण पूछा। तो उनका जबाव सुन सभी सन्न हो गए। उनके साथ हो रहे लगातार प्रताड़ना, अमानवीय व्यवहार और दुष्कर्म की बातें जान कर लोग गुस्से में आए। जिसकी सूचना एसपी हिमांशु को दी गई। फिर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस टीम सतर्क हुई। पीड़िता और उनके परिजन से महिला थाना अध्यक्ष सुजाता रानी ने शिकायत सुनी। फिर उनकी शिकायत पर महिला थाना कांड संख्या – 38/25 दर्ज की गई। जिसमें धारा – 64, 78, 123, 318(4), भारतीय न्याय संहिता लगाया गया। फिर एसपी के निर्देश पर गठित टीम छापामारी कर स्थानीय रेलवे स्टेशन से भाग रहे आरोपी को गिरफतार कर लिया। जिसके बाद युवती का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर के कोऑर्डिनेटर से उसकी काउंसलिंग भी करवाई गई। अब युवती काफी हद तक अच्छी स्थिति में है।                          आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की बातें साइबर डीएसपी अजीत कुमार द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान कही गई थी। साथ उक्त उद्भेदन की जानकारी देते उन्होंने बताया था कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com