भोजपुर जिले में कालाज़ार उन्मूलन के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

आरा:-सदर अस्पताल, आरा में बुधवार को कालाज़ार रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुर जिले की समीक्षा एवं डोस्सियर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।           इस कार्यशाला में वर्ष 2018 से 2025 तक के कालाज़ार प्रभावित कुल 9 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, 2 सी.एच.ओ., तथा वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के विभिन्न कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला में अपने संबोधन में अपर निदेशक, सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एन.के.सिन्हा ने कहा कि 2025 में अभी तक जिले में एक भी कालाजार का मरीज चिन्हित नहीं हुआ है लेकिन लगातार निगरानी रखने की जरुरत है. सभी सहयोगी विभागों का सहयोग लेकर डोस्सियर बनाने की जरुरत है और संदिग्ध मरीजों की तुरंत पहचान कर उनका उपचार करना जरुरी है.कार्यशाला में कालाज़ार उन्मूलन तथा जिले को कालाज़ार मुक्त करने से संबंधित रणनीतियों एवं डोस्सियर बनाने विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।      विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एन.टी.डी. कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई. प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पांडेय द्वारा प्रतिभागियों को कालाज़ार उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि भोजपुर में 2024 में बिहियां में 1 और आरा में 1 कालाजार का मरीज चिन्हित किया गया था.यह प्रशिक्षण राज्य स्तर से डी.एन.डी.आई. संगठन एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।    कार्यशाला में सम्मिलित प्रमुख अधिकारीगण एवं प्रतिभागी:-इस अवसर पर डॉ. एन. के. सिन्हा अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, पटना, डॉ. विनोद कुमार सिंह एसीएमओ एवं एनवीबीडीसीओ, भोजपुर आरा, डॉ. राजेश पांडेय सलाहकार, राज्य कार्यक्रम एनटीडी, डब्ल्यूएचओ, बिहार पटना, डॉ. संजय कुमार  सिन्हा एसीएमओ एवं डीवीबीडीसीओ, भोजपुर आरा, राज किशोर राम सह-संयोजक, डीएनडीआई, पटना, आरिफ, स्टेट कंसल्टेंट, प्रोक्योरमेंट, पटना, विभिन्न वी.डी.सी.ओ. एवं सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com