दिव्यांग मतदाता जागरूकता ट्राईसाइकिल रैली का सफल आयोजन

सहरसा:- स्वीप (SVEEP) सहरसा के तत्वावधान में “PWD (दिव्यांग) मतदाता जागरूकता ट्राईसाइकिल रैली” का सफल आयोजन किया गया।           इस रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जिले में “शत-प्रतिशत मतदान” सुनिश्चित करना रहा। उक्त वर्णित रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, स्वीप के वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग वैभव कुमार, स्वीप की आइकन सुश्री संचिता बसु, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र तथा सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा),जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।            रैली को रवाना करते हुए सभी पदाधिकारियों ने मतदान के महत्व पर बल दिया तथा उपस्थित सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री और “मतदान हमारा अधिकार है”, “शत-प्रतिशत मतदान, सशक्त लोकतंत्र की पहचान”, “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिला प्रशासन मतदाताओं के लिए मतदान को पूरी तरह सुगम, सुलभ और सुलभ्य बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैम्प, ट्राईसाइकिल, वाहन सुविधा तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि सहरसा जिला इस बार शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप विकास आयुक्त-सह-वरीय नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री संजय कुमार निराला ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “हर मतदाता को यह समझना चाहिए कि उसका एक वोट अत्यंत मूल्यवान है। यही वोट सही सरकार के चयन की नींव रखता है। यदि कोई मतदाता किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं करता, तो वह ‘NOTA’ का प्रयोग भी कर सकता है। इसलिए मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग श्री वैभव कुमार ने अपने जोशीले संबोधन में नारा दिया “पहले मतदान, फिर जलपान।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।        स्वीप कोषांग लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों में रुचि और जिम्मेदारी की भावना बढ़ा रहा है। इस अवसर पर स्वीप कोषांग से अभिषेक कुमार, चंद्रभाल सुलपनि, किशोर कुमार, आशीष कुमार, परमेश्वर कुमार, विकास कुमार, प्रणव प्रेम, आशुतोष कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, अरुणा कुमारी, प्रिया, सावित्री घोष, रचना कुमारी आदि उपस्थित थे। सभी ने मतदान जागरूकता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com