महादलित बस्ती में महिलाओं को वोट के प्रति किया जागरुक

सुपौल:-बिहार विधानसभा द्वितीय चरण मतदान 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर रविवार को शिक्षिका व समाजसेवीका 100 Women Achievers of India बबीता कुमारी ने सरायगढ पंचायत के वार्ड नंबर 16 और 17 के महादलित बस्ती में महिलाओं को वोट के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व मंगलवार को है इसमें सभी महिला पुरुष 18 बरस से ऊपर सभी मतदाता अपने नजदीक बूथ पर जाकर के निर्भीक, स्वतंत्र रूप से बिना किसी दबाव में अपने मत को दान करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।    उन्होंने सभी महिलाओं बुजुर्गों को बताते हुए कहा कि बुत पर सभी एजेंट बीएलओ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी सभी आपका सहयोग करेंगे इसीलिए आप लोग बूथ तक जाकर अपने मत का अवश्य दान करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग के लिए ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और वृद्ध जनों को प्राथमिकता दी जाएगी इसीलिए निर्भीक होकर बुत तक जाएं और लोकतंत्र का पर्व मनाए। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने नारे दिए हम सब ने ठाना है, वोट जरूर गिराना है। हम सब की है जिम्मेदारी, वोट करेंगे सभी नर नारी। छोड़ो अपने सारे काम, चलो पहले करें मतदान। इस मौके पर उपस्थित सुदामा देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, सत्या देवी, डोमी सरदार, सिकंदर पासवान, विजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, सीता देवी, सतोलिया देवी, अनोखा देवी, लक्ष्मण शर्मा, किशन शर्मा, डोमी पासवान उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com