बिहार में गुंडा राज कानून, विधि व्यवस्था ध्वस्त:-भाकपा

सहरसा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता ने जहानाबाद की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर वीर कुंवर सिंह चौक पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका।         राजधानी पटना के हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा के साथ दरिंदगी एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटना से साफ हो गया कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हालात बिगड़ने पर बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस समय छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया उस समय अस्पताल के डॉक्टरों ने ओडी स्लिप भेज कर निकटवर्ती थाना को सूचना क्यों नहीं दी, अस्पताल जाकर पुलिस ने होश में आई हुई लड़की का बयान क्यों नहीं लिया, अस्पताल में लड़की के परिजन को मिलने से क्यों रोका गया शरीर पर लगे चोट को पुलिस के द्वारा और अस्पताल के द्वारा क्यों छुपाया गया। प्रभात मेमोरियल अस्पताल में परिजनों के द्वारा लड़की से जब बात की जा रही थी तो बात करने से डॉक्टर सतीश ने क्यों रोका और परिजनों को अस्पताल से बाहर क्यों निकाला। डॉ. सतीश और हॉस्टल संचालक के बीच क्या रिश्ता है अस्पताल की भूमिका भी जांच के घेरे में है। हॉस्टल संचालक श्रवण अग्रवाल मकान मालिक मनीष कुमार रंजन ने डॉक्टर को रुपए देकर गलत रिपोर्ट तैयार करवा कर चित्रगुप्त थाना प्रभारी व पटना सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी की सहयोग से मामले को रफा दफा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई। छात्रा के नाजुक अंग पर जख्म के निशान और जबरदस्ती के दौरान छात्रा के साथ मारपीट की गई। शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान थे जो भीषण दरिंदगी एवं सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि करता है। समूचे बिहार की लड़कियां पटना में पढ़ने आती है। उपरोक्त घटना से सबों में भय, आतंक एवं सुरक्षा का डर बना हुआ है। बिहार की पुलिस जिस तरह मामले को लीपापोती करने का प्रयास किया इससे साफ हो गया वह कमाने खाने और नोट बनाने में मस्त है। उन्हें विधि व्यवस्था और आमजनों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। बिहार के बड़बोले गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस के लिए दारूबंदी और भूमि विवाद सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है। डबल इंजन की सरकार बताओ चौपट विधि व्यवस्था वाली सरकार को कौन सी राज की संज्ञा दी जाए। पीड़िता के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय।           चर्चा है कि हॉस्टल के बाहर रात में महंगी से महंगी गाड़ियां रूकती थी इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि स्पष्ट हो कौन-कौन से सफेद पोस हॉस्टल में रात को आते थे। पटना में पूरे बिहार की लड़कियां पढ़ने आती है उनके सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला मंत्री परमानंद ठाकुर, शंकर कुमार उमेश चौधरी, मोहम्मद जाकिर, छात्र नेता प्रशांत कुमार, कैलाश साह, अनिल कुमार, प्रतीक कुमार, ऋषभ कुमार, सनोज कुमार, प्रभुलाल दास सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com