दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

सहरसा:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय प्रेक्षागृह में उल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन के अवसर पर हाल ही में संपन्न विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करने हेतु निशांत अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्रेयांश तिवारी अनुमंडल पदाधिकारी,           सदर सह निर्वाची पदाधिकारी सहरसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, आलोक कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, धीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी सोनवर्षा, सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,यातायात सहित अन्य पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रखंडवार, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार कुल 36 मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।            उक्त अवसर पर दीपेश कुमार, जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिलांतर्गत प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा आम निर्वाचन:2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने में एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत निर्धारित कार्यों के सम्यक निष्पादन में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी संलग्न पदाधिकारियों की भूमिका की सराहना की गई।           उन्होंने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह अनिवार्य है की वैसे पात्र युवा मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, नियमानुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु सचेष्ट होना चाहिए,बल्कि अन्य को भी इस हेतु प्रेरित करे।पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने जिलांतर्गत विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में निर्वाचन कर्तव्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की भूमिका की सराहना की।           उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया एवं कहा की यह लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं की जागरूक नागरिक के रूप में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।          उन्होंने युवा मतदाताओं से लोकतंत्रिक प्रक्रिया अर्थात मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं अन्य को इस हेतु प्रेरित करने के लिए अपील की।उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री एलेन अरविंद डीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिलावासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।        गौरतलब है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन की शुरुआत 25 जनवरी 2011 से हुई और आज 16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ।आज आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का ऑडियो, वीडियो संदेश का लाइव प्रसारण किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिक में मतदाता जागरूकता संबंधित शपथ ली।           उक्त अवसर पर उपस्थित जिला स्वीप आइकन अपूर्वा प्रियदर्शी को। जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं से उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com