धर्म परिवर्तन का चल रहा था खेल, पुलिस ने तीन व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया थाना

सहरसा:-नगर निगम क्षेत्र के पासवान टोला में बजरंग दल को स्थानीय नागरिकों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बाहरी लोग स्वयं को धार्मिक उपदेशक बताकर हिंदू समाज के गरीब, पिछड़े एवं वंचित वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं।            सूचना के आधार पर बजरंग दल जिलाध्यक्ष पंपल सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख मानस मिश्रा एवं अनंत झा रौशन आजाद के नेतृत्व में बजरंग दल की टीम तत्काल मौके पर पहुची। वहां कुल पांच व्यक्ति पाए गए, जिनमें तीन पुरुष दो महिलाएं शामिल थीं। मौके पर मौजूद पुरुषों में से एक व्यक्ति स्वयं को पास्टर बताकर आया था जिसका नाम धर्मेंद्र राय बिहरा, पंचगछिया निवासी बताया जा रहा है।    प्रारंभिक जानकारी एवं स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार ये लोग मिक्सी, फ्रिज, ₹50,000 नकद, इलाज एवं अन्य सुविधाओं का लालच देकर हिंदू समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए ब्रेनवॉश कर रहे थे। बजरंग दल की टीम ने शांति एवं संयम बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और तत्काल थाना प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुचे।                                  प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान तीन पुरुषों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया जबकि दो महिलाएं महिला होने के कारण मौके से निकलने में सफल रही। वर्तमान में पकड़े गए तीनों पुरुष सदर थाना सहरसा की अभिरक्षा में हैं और पुलिस द्वारा विधिसम्मत जांच की जा रही है। बजरंग दल स्पष्ट करना चाहता है कि भारत का संविधान सभी को धर्म मानने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन लालच, धोखे, दबाव या आर्थिक प्रलोभन के माध्यम से कराया गया धर्म परिवर्तन कानूनन अपराध है। बजरंग दल किसी धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि गरीब, भोले-भाले और वंचित समाज के लोगों के शोषण के विरुद्ध खड़ा है।                                           उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच करने और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।                                        बजरंग दल समाज में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रशासन का सहयोग करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com