77 वे गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया

राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला प्रशासन जिला के समेकित विकास हेतु प्रतिबद्ध:-मंत्री

सहरसा:-77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में डॉ. प्रमोद कुमार मंत्री सहकारिता एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।           उक्त अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला प्रशासन जिला के समेकित विकास हेतु प्रतिबद्ध है।        आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य, जीविका, समाज कल्याण विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला जनसंपर्क सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं, किए जा रहे कार्यों से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया गया।    उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी प्रक्षेत्र आशीष कुमार, जिलाधिकारी  दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।          77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय कोशी प्रमंडल सहरसा में उत्साहपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।        उक्त अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, आयुक्त के सचिव, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।           77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाहरणालय में जिलाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।          उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।           डॉ. प्रमोद कुमार मंत्री सहकारिता और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सह प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीबी रोड, मलिक टोला,वार्ड नंबर 14 में उल्लासपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com