राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन

सहरसा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के कोशी निर्वाचन 2026 के संदर्भ में मतदान केंद्रों के निर्धारण बिंदु पर विचार विमर्श प्रयोजनार्थ जिलांतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया की भाग संख्या के अनुरूप मतदान केंद्रों के क्रमवार केंद्र संख्या अंकित करते हुए मतदान केंद्र संबंधित प्रस्ताव भेजा जाना है।       विगत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के अनुरूप ही सभी अंचल कार्यालय एवं सदर अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव की प्रति उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए जानकारी दी गई की उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,निर्वाचन विभाग,बिहार के निर्देश पत्र अनुसार मतदान केंद्रों के निर्धारण अधिकतम 1400 निर्वाचक के मानक के अनुरूप किया जाना निर्देशित है।तदनुसार कुल 13 मतदान केंद्रों की सूची पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं प्रस्तावित उक्त सूची पर सर्वसम्मति से अनुमोदन उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com