जिलाधिकारी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई

सहरसा:- जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न तकनीकी/गैर तकनीकी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु ठोस प्रयास करने का निर्देश सभी संबंधित को दिया गया है।बैठक में विगत वर्ष मुख्यमंत्री के जिलांतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं यथा बंगाली बाजार में rob का निर्माण, बनमा ईटहरी, सत्तरकटैया में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण/तीलावे नदी का उड़ाही कार्य सहित अन्य की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित तकनीकी विभागों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया है।समीक्षात्मक बैठक में दौरान स्वास्थ्य कार्यालय को प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु जारी प्रयासों में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।           जिलांतर्गत शिक्षा कार्यालय द्वारा संचालित सरकारी विद्यालयों में गुणवतापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से सप्ताहिक जांच परीक्षा की शुरुआत की गई है,जिसे जारी रखने का निर्णय लिया गया है।पंचायत स्तर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा निर्मित खेल मैदान के समुचित प्रबंधन की जिम्मेवारी स्थानीय शिक्षा कार्यालय को सौंपी गई है।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अतिक्रमण मुक्ति अभियान में तेजी लाई जाएगी।आज आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com