महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध, प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सहरसा;-महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के आदेशानुसार शनिवार को प्रेक्षागृह सहरसा में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।          इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना एवं अधिनियम के प्रावधानों से पदाधिकारियों को अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपेश कुमार, जिलाधिकारी, हिमांशु पुलिस अधीक्षक एवं गौरव कुमार, उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कुमारी पुष्पा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, सहरसा द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय का पौधा भेंटकर औपचारिक स्वागत किया गया। वहीं सुश्री काजल चौरसिया, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम सहरसा द्वारा उप विकास आयुक्त का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।          इसके अतिरिक्त अन्य वरीय पदाधिकारियों का भी पौधा भेंटकर सम्मान किया गया। स्वागत उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात कुमारी पुष्पा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा POSH Act, 2013 से संबंधित प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति के गठन, दायित्वों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों को POSH Act से संबंधित गाइडलाइन, पंपलेट, फाइल, डायरी, पेन उपलब्ध कराए गए, साथ ही अल्पाहार एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में POSH Act के विशेषज्ञ शिवम झा द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। उक्त कार्यशाला का संचालन एवं प्रबंधन मुख्य रूप से राजा बाबू, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन, सहरसा एवं वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक सहित उनकी टीम द्वारा किया गया।    कार्यक्रम का समग्र पर्यवेक्षण सुश्री काजल चौरसिया, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, सहरसा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की नोडल जिम्मेदारी कुमारी पुष्पा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, सहरसा द्वारा निभाई गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com