केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट:-कुमार अमरज्योति

सहरसा:-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करता है। उक्त बातें भाजपा के मीडिया प्रभारी कुमार अमरज्योति ने कहा। उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट का प्रावधान किया गया है, जिससे करोड़ों नौकरी पेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।                    किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाने, दालों में आत्मनिर्भरता मिशन और कृषि क्षेत्र में निवेश जैसी घोषणाएँ किसान समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर, मेडिकल सीटों में वृद्धि और स्कूल तथा स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट जैसी योजनाएं ग्रामीण और गरीब जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी। एमएसएमई और छोटे व्यापारियों के लिए ऋण सुविधा और नए उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन की दिशा में सरकार ने मजबूत पहल की है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल, डिजिटल और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े निवेश से देश में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। केंद्रीय बजट 2026 विश्वास, ओर विकास का बजट है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com