अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ कम करना प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक आर्थिक कूटनीति की बड़ी जीत:-अमर ज्योति

सहरसा:-अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) में कमी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमार भाजपा के मीडिया प्रभारी कुमार अमर ज्योति ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक आर्थिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की दूरदर्शी आर्थिक नीति के कारण आज भारत वैश्विक व्यापार में एक विश्वसनीय और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में सस्ते और प्रतिस्पर्धी होंगे जिसमें भारत के कपड़ा, फार्मा, आईटी, ऑटो पार्ट्स और कृषि उत्पादों के निर्यात में बड़ी वृद्धि होगी। इससे भारतीय उद्योगों को नई गति मिलेगी और देश में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भारतीय शेयर बाजार और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा तथा विदेशी निवेशकों का भारत पर विश्वास मजबूत होगा। इससे भारतीय रुपया मजबूत होगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।            उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारत की वैश्विक आर्थिक नीति पर सवाल उठाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्व आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को इस महत्वपूर्ण आर्थिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com