2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है:-मो. लुतफुल्लाह

सहरसा:-जदयू के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. मो. लुतफुल्लाह ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है। बजट में सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, उद्योगों को गति देने, किसानों की समृद्धि, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है। वर्ष 2004-05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, वहीं आज वित्त वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है।         अर्थात 2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है। साथ ही कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत बिहार के किसानों को सालाना ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है, जो अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम है। जिला प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बजट उनके इस लक्ष्य को मूर्त रूप देने में एक ठोस और निर्णायक सिद्ध होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com