फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का किया जा रहा है क्रियान्वयन

सहरसा:-प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्रो स्टैक परियोजना अंतर्गत 06 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण निर्धारित है,जिसके सुचारु क्रियान्वयन हेतु ठोस प्रयास निरंतर जारी है। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा आबंटित प्रखंड क्षेत्रों भ्रमण क्रम में अपने पर्यवेक्षण में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।जिलाधिकारी द्वारा उक्त वर्णित अभियान की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।ज्ञात हो कि फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण दिनांक:06.02.26 तक निर्धारित है।            इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी निम्नानुसार है:-
*पंजीकरण की प्रक्रिया*
1.पंचायत के कृषि सलाहकार/कृषि समन्वयक/राजस्व कर्मचारी से पंजीकरण हेतु संपर्क करे।
2.सभी कॉमन सर्विस केंद्र/वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा नि:शुल्क।
3.कृषक स्वयं से भी अपना पंजीकरण कर सकते है।
*आवश्यक दस्तावेज*
1.आधार कार्ड,मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी।
*पंजीकरण से होने वाले फायदे*
1.पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ।
2.फसल बीमा, केसीसी, सहायता अनुदान एवं फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ।
3.सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ।
महाअभियान विषयक अधिक जानकारी के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com