सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने 57 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया

सहरसा:-दो दिवसीय सीनियर पुरूष/महिला कुश्ती  प्रतियोगिता खेल भवन छपरा में समापन उपरांत सहरसा जिला को दो मेडल प्राप्त हुए। कुश्ती खेल में लगातार उपलब्धि के आधार पर सहरसा जिले को दो खेल सेन्टर मिला। भारत सरकार द्वारा देश में एक हजार सेन्टर खेलों इंडिया एसमोल सेन्टर बना जिसमें सहरसा जिला को एक मात्र कुश्ती खेल को उपलब्धि के आधार पर चयन करके अंतरास्ट्रीय कोच शेरपाल यादव को नियुक्ति देते हुए खेल भवन सहरसा में आरंभ हो चुकी है। दुसरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लगातार मेडल की सुनामी लहरें आने के साथ ही कला संस्कृति एवं युवा बिभाग बिहार सरकार पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र जो बिहार में 55 सेन्टर अलग-अलग खेलों का चयन किया गया जिसमें सहरसा जिले को उपलब्धि के आधार पर कुश्ती खेल को प्राथमिकता देते हुए मात्र एक खेल को चयनित किया गया है। जिसमें सहरसा जिले का ही प्रशिक्षको की नियुक्ति बिहार सरकार द्वारा 15,000 हजार सैलरी से आरंभ किया जायेगा साथ ही 30 खिलाड़ी जिसका उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए उसका भी चयन ट्रायल द्वारा किया जायेगा। सभी खिलाड़ियों को 500 रूपये की दर से हरेक महीने उसके खाते पर दिया जायेगा।               आजादी के बाद इस जिले को मात्र एक कुश्ती खेल में उपलब्धि प्राप्त करने का ऐसा गौरव हासिल किया गया। साथ ही कुश्ती खेलने वाले जिले के पहलवानों को आज एक नियुक्ति पत्र मिलेगा। गौरव के साथ कहना है कि छपरा में दो दिवसीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता समापन के उपरांत प्रीति कुमारी 57 केजी वजन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दुसरा संतोष कुमार झा 73 केजी वजन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रीति कुमारी पूना मुंबई नेशनल प्रतियोगिता में तिथि धोषणा के बाद खेलने जायगी। प्रीति कुमारी का यह दूसरा नेशनल प्रतियोगिता होगी। सहरसा कुश्ती संघ के सचिव नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर की अकथ मेहनत परिश्रम ईमानदारी जुनून का परिणाम दिखता है। इस खुशी के मौके पर जिले के तमाम खेल संघ साथ ही खेलप्रेमी, शिक्षाविद, नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। इसकी जानकारी सहरसा जिला कुश्ती संघ सचिव हरेंद्र सिंह मेजर ने दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com