सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर बीमारी:- डॉ.संध्या रंजन

सासाराम:- खून की कमी से संबंधित कई ऐसी बीमारियां हैं जो जानलेवा साबित होती है ऐसी बीमारियों से बच्चों के साथ साथ काफी संख्या में महिलाएं भी पीड़ित होती है। उन्हीं खून की बीमारियों में से एक है सिकल सेल एनीमिया। सिकल सेल एनीमिया रोग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ एक गंभीर बीमारी बनता जा रहा है। यह रक्त को प्रभावित करने वाली बीमारी है। इस बीमारी की वजह से शरीर के अंदर मौजूद रक्त कोशिकाओं के भीतर हीमोग्लोबिन का स्तर प्रभावित होने लगता है। रक्त वाहिकाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा महत्वपूर्ण माना जाता है इसी की मदद से मनुष्य के पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों में हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है इसलिए ऐसे लोग को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।            कौन हो सकता है सिकल सेल से पीड़ित:-सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है। इस बीमारी से पीड़ित माता और पिता के मध्यम से बच्चे भी इससे पीड़ित हो सकते हैं।इसीलिए इसे अनुवांशिक रोग भी कहा जाता है। कैसे होता है सिकल सेल एनीमिया:-सदर अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संध्या रंजन ने बताया कि जब खाने में प्रचुर मात्रा में पौष्टिक आहार न लिया जाए तो आरबीसी बनना काम हो जाता है जिस कारण खून की कमी हो जाती है। ऐसे में यह एनीमिया का रूप ले लेता है। खून में मौजूद जब सेल कमजोर होकर डैमेज हो जाता है तो उसके आकार में परिवर्तन हो जाता है और आरबीसी काउंट भी गड़बड़ हो जाता है और इसी कारण लोग सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित हो जाते हैं। डॉ संध्या रंजन ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता कम हो जाती है। रोहतास जिले में अभी तक इस तरह के कोई भी मरीज नोटिफाई नहीं किए गए हैं। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण:-डॉक्टर संध्या रंजन ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया मुख्यत: एनीमिया से मिलता जुलता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति बार-बार संक्रमित हो जाता है और बीमार होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा थकान, बुखार एवं सूजन तथा कमजोरी महसूस होती रहती है। सिकल सेल एनीमिया पीड़ित रोगी में रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाता है। साथ ही जोड़ों में दर्द, सूजन महसूस होता है। छाती में दर्द के साथ-साथ सांस फूलना एवं पीठ तथा पेट में दर्द होना भी इसका मुख्य लक्षण होता है। पीड़ित रोगी क्या नही करें:-डॉ. संध्या रंजन ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों में ऑक्सीजन बनने की क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से सांस लेने में काफी कठिनाई होती है। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ों, हिल स्टेशनो पर जाने से परहेज करें। इसके अलावा ज्यादा गर्मी या धूप में बाहर नहीं निकले। ज्यादा ठंड में भी बाहर जाने से बच्चे और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com