अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण श्रीवास्तव बर्खास्त

पटना(सुनयना सिंह):-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महामंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि पिछले एक वर्ष से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश पश्चिम, दिल्ली, राजस्थान के संगठन में गुटबाजी करके पूरे देश के संगठन को तहस-नहस करने में लगे हुए थे। न्यायालय में चल रहे मुकदमें पर भी उन्होंने  कोई ध्यान नहीं दिया जिस मुकदमें को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रविनंदन सहाय ने अपने मेहनत से आगरा और मैनपूरी दोनों जगहों से जिताया था लेकिन अरुण श्रीवास्तव के निष्क्रियता के कारण महासभा अपना केस न्यायालय में हार चुका है।           बिहार में उन्होंने 28 दिसंबर 2023 को माया श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश का अध्यक्ष मनोनित किया और ठीक उसके एक  महीने बाद माया श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए  बिना 29 जनवरी 2024 को विजय कुमार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया। बिहार में दो व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित करने से संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया लेकिन उन्होंने  इस संवैधानिक संकट को दूर करने की जगह गुटबाजी को बढ़ावा दिया एवं उन्होंने 19 फरवरी 2024 को प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 25 फरवरी 2024 को उन्होंने सभी पद से हटा दिया जबकि राष्ट्रीय महामंत्री को संविधान में किसी को भी हटाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दिनांक 15 फरवरी 2024 को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल को लिखे पत्र में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा को नीचा दिखाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के जगह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लिखा है इतना ही नहीं उन्होंने दिनांक 25 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव को एवं दिनांक  14 फरवरी 2024 को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष  ए. के. श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया। उन्हें पूरे देश में गुटबाजी करने और संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करने  के आरोप में राष्ट्रीय महामंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com