महिलाओं की सुरक्षा का लें संकल्प:- डीएम

एसपी समेत कई हस्तियों ने दी रक्षा बंधन की शुभकामना
जमुई:-भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन का महा-महोत्सव आज पूरे देश में उल्लास और उमंग के माहौल में मनाया जा रहा है।                                 जिलाधीश राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान समेत अन्य कई हस्तियों ने जिलावासियों को रक्षा बंधन के महापर्व पर अपनी शुभकामना दी है। जिलाधीश राकेश कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मैं जिलवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं।               भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्यौहार सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहता हूं कि इस पर्व के दिन सभी जिलावासी हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें। साथ ही नारी शक्ति की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने और इसके लिए एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार हमें सुरक्षा और सम्मान का बोध कराता है।            भाई और बहन के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है। यह एक ऐसा पावन अवसर भी है जो एक-दूसरे का समर्थन करने और उसे संजोने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्हें बेझिझक आगे बढ़ने का मौका दें ताकि वह अपनी क्षमता का पूरी तरह से एहसास और इस्तेमाल कर सकें। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि समस्त जिलावासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक का पर्व रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए। श्री कुमार ने समस्त जिलावासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। जानी-मानी समाजसेविका सह विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है।                                 रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि हमारी पावन संस्कृति का यह उत्सव सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य व समृद्धि से परिपूर्ण रखे। उन्होंने आगे कहा कि भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट स्नेह एवं अनमोल रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का यह पावन पर्व जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देने वाला अनोखा त्यौहार है। यह उत्सव भारतीय समाज में महिलाओं को बराबरी का हक देता है। मुझे आशा है कि राखी का यह त्यौहार सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, सौहार्द, एकजुटता और आपसी सद्भावना के रिश्तों को और ज्यादा संबल देगा। जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने कहा कि बहन प्रण हैं, प्राण हैं, प्रेरणा हैं, मां हैं, ममता हैं, मंगल हैं साथ ही जीवन की आस और उल्लास हैं। सभी बहनों को भाई-बहन के अप्रतिम प्रेम और अटल विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामना। रक्षाबंधन के इस स्नेहिल पर्व पर सभी बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि के नए रंग खिले तथा स्नेह की अनमोल डोर से बंधा यह पवित्र रिश्ता और मजबूत हो, यही अदृश्य शक्ति से विनती करता हूं।                                         डीटीओ मो. इरफान आलम, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ सतीश सुमन, डीएसपी मुख्यालय मो.आफताब अहमद, जिला अवर निबंधक विनीत कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, श्रम अधीक्षक रतीश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी मो. नजरूल हक, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानस मिलिंद, सोनी कुमारी, प्रबंधन प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. शिव शंकर दयाल, अभिनव कुमार, शिक्षाविद लक्ष्मण झा, भावानंद, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. बी. अभिषेक, कुसुम सिन्हा, निभा रानी, विजय कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, देवी कुमारी, पबिता देवी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार, अभिभाषक विभा कुमारी, डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव, राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार समेत कई हस्तियों ने भी जिलावासियों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामना दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com