भाजपा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

जमुई:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वृहद सदस्यता अभियान के अंतर्गत जमुई शहर स्थित महावीर वाटिका में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।          भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कार्यशाला का अग्नि ज्योति जलाकर शुभारंभ करते हुए कहा कि इस बार का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी होगा। हर व्यक्ति, हर धर्म, हर क्षेत्र और हर समुदाय के लोगों को बीजेपी अपना सदस्य बनाएगी। कार्यकर्त्ता इसके लिए घर-घर का दरवाजा खटखटाएंगे और उन्हें दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराकर बीजेपी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीत कर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान की वजह से भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है।          जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था, कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों पार्टियों की विचारधारा ही विदेशी विचारधारा थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी और आज भी है। श्री सिंह ने इस उपज को और बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि जिला, मंडल समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं। क्षेत्रीय प्रभारी ने सदस्यता अभियान की बारीकियों को समझाया और मौजूद लोगों का क्षमतावर्धन किया। विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि सदस्य संगठन की नींव होते हैं। इस नींव को सबल और सशक्त करने के लिए भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। अभियान की प्रमुख प्राथमिकता घर-घर जाना और सदस्य बनना है। इस दौरान भाजपा व्यक्तिगत संपर्क करेगी। उन्होंने कहा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों तक पहुंच बनाने और उन्हें भाजपा की नीतियों से जोड़ने का काम किया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों तक दलीय कार्यकर्ता पहुंचेंगे और वहां लोगों को दल से जोड़ेंगे। प्रमुख स्थानों पर सदस्यता कियोस्क की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र में सदस्यता सहयोगी की नियुक्ति भी की जाएगी।           सहयोगी अपने शक्ति केंद्र के अलावे अन्य शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क में भाग लेंगे। संपर्क सात दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन कम-से-कम एक बूथ पर संपर्क किया जाएगा। इस दरम्यान समाज के प्रबुद्ध, युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, वंचित, शोषित आदि से संपर्क किया जाएगा और उन्हें सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 01-25 सितंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 सितंबर को दल का प्रथम सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 01-15अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर, क्यूआर कोड, नमो ऐप, वेबसाइट और फार्म भरने जैसी कई सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने आगे कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए 27 अगस्त तक मंडलों में और 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है। इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एक करोड़ और पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसमें जमुई की अग्रणी भूमिका होगी। उन्होंने दल के पदाधिकारियों से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने का आग्रह किया।            विधान पार्षद सह जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता, सह क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केशरी, जिला महामंत्री विनय कुमार पांडे, सिकंदर पटेल, नंद किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत, नवल किशोर सिंह, बीजेपी नेता हरदेव सिंह, नेत्री कंचन देवी समेत बड़ी संख्या में नामित जन कार्यशाला में उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com