टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन, शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ चुकी थीं चुनाव

डेस्क:-टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का सोमवार को निधन हो गया। सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अपराह्न 12:40 बजे स्वर्ग सिधार गईं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें कि पूनम आजाद कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम कर चुकी थी और वह दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी थीं। पू्नम आजाद ने भाजपा में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि आगे चलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया और फिर कांग्रेस में शामिल हो गई थी।           वह 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव भी लड़ी। हालांकि उनकी हार हो गई थी। वह भाजपा में दिल्ली इकाई की प्रवक्ता रह चुकी थीं। उल्लेखनीय है कि कीर्ति आजाद भाजपा से तीन बार दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। हालांकि बाद में भाजपा में खटपट के बाद उन्होंने इस दल को छोड़ दिया। फिलहाल कीर्ति झा आजाद टीएमसी पार्टी से बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनकी पत्नी के निधन के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कीर्ति आजाद के पिता दिवंगत भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com