वैज्ञानिकों ने किसानों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के निवारण हेतु दिया महत्वपूर्ण जानकारी

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में बेतिया जिले में चलाए जा रहे फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना के कुशल कार्यान्वयन हेतु गुरुवार को वैज्ञानिकों ने बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय के साथ बैठक की।           परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार ने उक्त अधिकारियों को परियोजना की गतिविधियों से अवगत कराया एवं उनसे प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र का भ्रमण करने का आग्रह किया। कृषि पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उक्त परियोजना मे कृषि अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।तत्पश्चात वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र का भ्रमण किया तथा किसानों को फसल सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि किसान इस परियोजना के कार्यों से काफ़ी प्रभावित दिख रहे है।            भा. कृ. अनु. प. का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिक डॉ. अकरम अहमद एवं डॉ. अभिषेक कुमार ने भी किसानों से वार्तालाप किया एवं उनकी समस्याओं के निवारण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ.अनुप दास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com