महिला कांग्रेस का रविवार से शुरू हुआ सदस्यता अभियान

अररिया:-अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महिला कांग्रेस की 40 वां स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में रविवार को धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह झारखंड और हरियाणा के नूह विधानसभा की प्रभारी गुलशन आरा ने की।        जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अररिया सदर विधायक आबीदुर रहमान शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मौके पर मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को महिला जिला अध्यक्ष गुलशन आरा ने बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि अररिया विधायक आबीदुर रहमान ने कहा कि आज से चालीस वर्ष पूर्व स्व इंदिरा गांधी ने कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की स्थापना की थी, ताकि महिला की भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित किया जा सके।           कांग्रेस का महिला सेल काफी सशक्त और सक्रिय है। मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गुलशन आरा ने कहा की कांग्रेस में महिला की भागीदारी से पार्टी मजबूत हुई है। आज देश की महिला हर क्षेत्र में तरक्की की है और राजनीति में अपना अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में आपसी सद्भाव, प्रेम, अहिंसा और एकता बनाने में यकीन रखती है।           साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी देश के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और मुहब्बत का पैगाम फैलाती है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह, अब्दुस सलाम, जफरूल हसन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आफताबुर रहमान, अलीम उद्दीन, रशीदा खातून, तरन्नुम बेगम, नाजरीन, आबिद अंसारी आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर महिला कांग्रेस की नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद थी जिसमे जोकीहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष रशीदा खातून, पलासी की तरन्नुम बेगम, जिला उपाध्यक्ष नसरीन परवीन के अलावा बड़ी तादाद में महिला मौजूद थी।           मौके पर अब्दुल कलाम, अब्दुल कुद्दुस, तैयब राही, कौशल वर्मा आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com