मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के दसवीं से उत्तीर्ण टॉपर छात्र-छात्राएं 12 वीं में भी टॉपर रहे

अररिया:-मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में 10वीं कक्षा की {सत्र- 23-24} एवं सीनियर सेकेंड्री में 12 वीं {सत्र 22-24} का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हुआ, जिसमें दसवीं से उत्तीर्ण टॉपर छात्र-छात्र 12वीं में भी टॉपर रहा।                                   दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं तृषा कुमारी 95%, पृतेश नयन 92.6%, अंकित राज 92.2%, सुधांशु कुमार गुप्ता 91.2%, रवि राज 91.2%, अनुष्का प्रिया 91%, ऋषभ राज 90.8%, श्रेया सिंह 90.6%, लकी गुप्ता 90. 6%, हेरा नुरेन 90%, मानवी रिचार्ज 89.4%, अर्पिता कुमारी 89%, आनंद शाह 89%,अंक प्राप्त किया।                                 12वीं कक्षा में मयंक अग्रवाल 91% (कॉमर्स), आदिती राय 90%,(साइंस ) कनक कुमारी 86.8% (कला) हरिओम 86.2% (साइंस ) प्रिंस कुमार (साइंस) 84.6%, चेतांसी सौम्या (साइंस ), 83.6% स्वाति सुमन (कला) 83.2%, वर्षा साह (साइंस) 82%, सोनाली दास (कमर्स ) 82%, शुभम जायसवाल (कॉमर्स) 81.2 ने अंक प्राप्त कर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल का नाम रौशन कर जिले का भी नाम रौशन किया।                              छात्र-छात्राओं की सफलता पर ट्रस्ट परिवार के अध्यक्ष राम स्वरूप रुंगटा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रुंगटा एवं ट्रस्टी रामचंद्र प्रसाद रुंगटा एवं विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान, प्रधानाचार्य राजेश रंजन, प्रशासनिक पदाधिकारी अभिनंदन नौटियाल एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के साथ-साथ अपने-अपने अभिभावक का भी नाम रौशन किया।                                   आर. के.रुंगटा ट्रस्ट परिवार ने कहा कि रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फारबिसगंज कॉलेज में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु पहली प्राथमिकता दी जाएगी। आगामी सत्र से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देने की भी बात ट्रस्ट परिवार ने कहीं। इससे छात्र-छात्राओं को अधिक लाभ मिलेगा। ज्ञात हो की मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल जिला का सर्वोत्तम बोर्ड रिजल्ट देता रहा है।                                  इस वर्ष भी सत प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीज़न प्राप्त किया। 75% या ज्यादा अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 100 से ऊपर रहा हैं। 46 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर तथा 19 ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया।                                  इस उत्तम परीक्षा परिणाम का श्रेय अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए शिक्षा के द्वारा ही संभव हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com