गैस सिलेंडर में लगी आग से तीन दुकान जलकर खाक

– 4.50 लाख की संपत्ति जलकर हुई राख
– अग्निशमन विभाग ने आग पर किया पाया काबू

सहरसा:-शुक्रवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट, वार्ड नंबर-14 स्थित दुकान में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की थोड़ी ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही बगल के दो दुकान भी आग के जद में आ गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को त्राहिमाम संदेश भेजा गया। मौके पर अग्निशमन विभाग की तीन वाटर कैनन और एक एमटी वाहन पहुंची। फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान दो दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।                                 जबकि एक दुकान को आंशिक नुकसान हुआ था। पीड़ित दुकानदार मो जावेद ने बताया कि सुबह वे अपनी दुकान पर पहुंचे थे। गैस सिलेंडर को खोल और जैसे ही माचिस जलाया। अचानक गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी तीव्र हो गई थी कि वह दुकान को ही जलाने लगा था। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। उनके दुकान और पड़ोस के महेश कुमार और राजीव कुमार का भी दुकान पूरी तरह जल गया है। लगभग 4 से 4:50 लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली थी। तीन वाटर कैनन और एक एम टी वाहन मौके पर भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया था। लगभग 4 लाख के नुकसान होने की बातें बताई जा रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com