मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मछली लूटने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान
सहरसा:- जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए थे। मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही लोगों ने सारा मछली लूट लिया गया। जिसके कारण मत्स्य विभाग को 45 हजार रूपये का नुकसान सहना पड़ गया। मछली लूट की घटना के पांच दिन बाद सोनबरसा कचहरी ओपी में एफआईआर दर्ज कराया गया है। आवेदन में मत्स्य विभाग के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि बीते 20 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महंत मिट्ठू दास उच्च विद्यालय अमरपुर में था। जिसमे विभिन्न विभागों के साथ मत्स्य विभाग को भी स्टॉल लगाने का निर्देश मिला था। जिला मत्स्य विभाग के द्वारा एफपीओ को भी एक स्टॉल पर अपने संगठन द्वारा किए जा रहे क्रियाकलाप का प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके कारण एफपीओ द्वारा एक बायोफ्लॉक टैंक, फिश फीड, फिश मेडिसिन का प्रदर्शनी लगाया गया था।              टैंक में सौ किलो जिंदा मछली को रखा गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीण और कुछ बच्चे टैंक में उछल कूद करने लगे। टैंक को क्षतिग्रस्त कर मछली लेकर भाग गये। इस घटना से विभाग को 45 हजार का नुकसान हुआ। आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। वही मछली लूट में शामिल ग्रामीणों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवारी स्थित मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन के बाद अमरपुर हाई स्कूल मैदान में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया था और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com