देर रात आए आंधी से गिरी दिवाल, एक महिला की मौत, दो हुए घायल

सहरसा:-शनिवार की देर रात अचानक आए तेज आंधी, तूफान और बरसात से सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती, वार्ड नंबर – 28 में कच्ची मिट्टी से बनी एक दिवाल भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसके नीचे दब कर जहां एक महिला की मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर – 28 निवासी रुखसाना खातून के रूप में हुई थी।           उनके परिजन ने बताया कि देर रात वे लोग सोए हुए थे। अचानक आई तेज आंधी और तूफान से उनके घर की एक दिवाल भरभरा कर गिर गई थी। जिसके नीचे दबकर रुखसाना खातून की मौत हो गई है। जबकि उनके पुत्र मो इकबाल और शबाना खातून दिवाल के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की दिवाल गिरने से एक महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनका सदर अस्पताल मैं इलाज चल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com