नगर निगम उपमेयर की थार गाड़ी पर बाइक सवार एक अपराधी ने चलाई गोली

– उपमेयर के होटल के निकट लगी थी गाड़ी, बाइक से पहुंचा था अपराधी
– ड्राइविंग सीट के सामने शीशे पर मारी एक गोली, बगल में लगी बाइक की टायर पर चलाई दूसरी गोली
– पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुआ वारदात
– गोलीबारी की घटना से पूर्व अपराधी को पीटा था कुछ युवक

सहरसा:-शुक्रवार की देर रात लगभग 1:05 बजे सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एनएच-107 मुख्य सड़क के किनारे नगर निगम उपमेयर के होटल के निकट लगी उनकी थार गाड़ी पर गोलीबारी की गई। बाइक से पहुंचे एक अपराधी ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की थी। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई। जिसमें उक्त अपराधी का चेहरा भी दर्ज हुआ है। गोलीबारी की घटना के बाद इसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस टीम तक पहुंची। जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही थी। वहीं उपमेयर की गाड़ी पर की हुई गोलीबारी को लेकर दिनभर शहर में कई तरह की चर्चाएं भी होती रही थी। क्या दर्ज हूई थी घटना:-सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि रात के लगभग 1:05 बजे एक पुरानी बाइक पर एक अपराधी उपमेयर के निजी होटल के निकट लगी थार गाड़ी के सामने पहुंचा। फिर गाड़ी से थोड़ी आगे उसने अपनी बाइक लगाया।                            फिर बाइक से उतरकर पहले थार गाड़ी के पास आया। वे सड़क पर इधर-उधर देखा। जिसके बाद कमर से हथियार निकाल कर थार गाड़ी के ड्राइविंग सीट के सामने शीशे पर गोली चलाई। फिर अवैध हथियार को कमर में खोंस कर अपनी बाइक तक आराम से पहुंचा। बाइक में चाबी डाली। उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन पहली किक में उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। फिर दूसरी किक, तीसरी किक और चौथी किक लगाया। लेकिन उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। फिर पांचवी किक में उनकी बाइक स्टार्ट हुई। वे बाइक को महज चार कदम आगे ले गए। फिर उन्होंने अपनी बाइक को रोकी। बाइक को बंद किया। बाइक से नीचे उतरा। वापस थार गाड़ी के निकट पहुंचकर थार के पीछे लगी बाइक के टायर पर दूसरी गोली चलाई। जिससे बाइक की टायर फटी। जिसके बाद वे वापस अपनी बाइक तक आराम से टहलते हुए पहुंचे। बाइक पर चढ़कर बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास किया। पहली किक में बाइक फिर स्टार्ट नहीं हुई।                                   फिर दूसरी किक में भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। लेकिन तीसरी किक में उनकी बाइक स्टार्ट हुई। जिसके बाद वे बाइक को आराम से घूमा कर जिस दिशा से घटना करने पहुंचे थे। उसी दिशा में वापस लौट गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिस दिशा से अपराधी बाइक लेकर पहुंचा था। गोलीबारी की घटना के बाद वह वापस उसी दिशा में बाइक लेकर लौट गया। इस दौरान सड़क पर कई चार चक्का वाहन और ट्रक गुजर रहा था। लेकिन बाइक सवार अपराधी को कोई झिझक नहीं हो रही थी और न ही किसी भी प्रकार का कोई डर ही उसे दिख रहा था लग रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज पूरी वारदात से साजिश की बू नजर आ रही थी। देर रात उपमेयर की थार गाड़ी पर चलाई गई गोली को लेकर दिन भर शहर के चौक चौराहे पर कई तरह की चर्चाएं होती रही। जिनमें कुछ लोग सरकारी बॉडीगार्ड के लिए उपमेयर द्वारा ही साजिश रचने की बातें बता रहे थे तो कुछ लोग उपमेयर गोली चला कर उनको वार्निंग देने की भी बातें कर रहे थे।दिन भर तरह तरह की चर्चाओं के बीच बाजार गर्म रहा। क्या थी कहानी:-हालांकि पुलिस ने बाजार में चल रही सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। पुलिस की माने तो उक्त सीसीटीवी में ही देर रात उक्त अपराधी के साथ दो-तीन युवक द्वारा उसी जगह पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट की घटना के बाद गोलीबारी करने वाले व्यक्ति वहां से निकल गए थे। जिसके कुछ घंटे के बाद वे नशे में धुत होकर बाइक से उक्त स्थल पर पहुंचकर थार गाड़ी पर गोली चलाई थी। इस दौरान वे मारपीट करने वाले लोगों को गाली गलौज भी दे रहे थे। साथ ही उन्हें ललकार कर सामने आने की भी बातें कह रहे थे। ऐसे में उक्त घटना से उपमेयर का कोई लेना-देना नहीं होना बताया जा रहा है। क्या कर रही पुलिस:-हालांकि घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ, सदर थाना अध्यक्ष सहित गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज से अपराधी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा था। साथ ही आसपास मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया जा रहा था। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उपमेयर की गाड़ी पर गोलीबारी की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी का चेहरा दिखा है।          उसे चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। क्या कहते हैं उपमेयर:-उपमेयर गुड्डू हयात ने बताया कि वे सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने पहुंचे थे। अपनी गाड़ी होटल के निकट खड़ी थी। वापस लौटे तो देखा गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। एक कारतूस गिरा हुआ है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। उन्हें लगता है की साजिश के तहत उनके गाड़ी पर गोलीबारी की गई है। वे पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि गोलीबारी की घटना में चिन्हित अपराधी की गिरफ्तारी हो और साजिश का खुलासा की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com