भीषण गर्मी को देखते हुए कांवरियों के सुविधा हेतु दिया 6 सीलिंग फैन एवं 5 स्टेंड फैन

सहरसा:-देवघर कांवरिया पथ मनियां मोड़ से आगे अवस्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला के लिए गौतम नगर गंगाजल, वार्ड न. 17 निवासी जयप्रकाश सिंह एवं भवानी देवी के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए कांवरियों के सुविधा हेतु 6 सीलिंग फैन एवं 5 स्टेंड फैन दिया गया। दाता का आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला के व्यवस्थापक सदस्य शैलेश कुमार झा ने कहा कि प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला देवघर कांवरिया पथ में पुरे कोशी प्रमंडल का नाम रौशन कर रहा है, यहां सभी कांवरियों के सेवार्थ अनवरत वर्ष के 365 दिन नि:शुल्क सेवाश्रम सह भंडारा का संचालन विगत कई वर्षों से सहरसा सहित अन्य सभी सहयोगियों के सहयोग से होते आ रहा है।       सनातन सेवा संगठन के बैनर तले सहरसा के सनातन प्रेमी युवाओं कि टोली दांडी बम गोपाल झा के नेतृत्व एवं मासिक बम शैलेश कुमार झा एवं आदर्श सिंह के मार्गदर्शन में इस धर्मशाला के विधि-व्यवस्था एवं सभी कांवरियों के निःशुल्क व्यवस्था का संचालन करते है‌। यहां वर्ष भर में लाखों कांवरियों के रहने, खाने, शौचालय, मेडिकल सुविधाएं, स्नानागार सहित सभी व्यवस्थाएं बिल्कुल निशुल्क रहती है। धर्मशाला के प्रथम तल का कार्य पूर्ण हो चुका है जहां एक साथ हजारों कांवरियों के ठहरने कि समुचित व्यवस्थाएं हैं। जानकारी देते हुए शैलेश कुमार झा ने कहा कि श्रावण महीने कि तैयारी के लिए रविवार 18 मई को सनातन सेवा संगठन प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला कि एक बैठक स्थानीय मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण में सुबह 9 बजे से आयोजित कि जा रही है जिसमें सभी कांवरिया बम सेवक उपस्थित होकर आगामी पवित्र श्रावण माह कि तैयारी हेतु विचार विमर्श करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com