कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों का उमड़ा जन सैलाब

डेस्क:-केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प की एक सशक्त कड़ी है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और कृषि को लाभकारी पेशा बनाना है।            उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देने वाली तकनीकों प्राकृतिक खेती, कृषि में ड्रोन का उपयोग, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन इत्यादि, प्रमुख विषयों पर कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अभियान के तहत इन सभी विषयों पर किसानों के साथ चर्चा होगी और उनकी जिज्ञासाओं का उपयुक्त समाधान भी संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा।          श्री चौहान ने कहा कि सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जाने वाला यह अभियान विकसित भारत के लिए चलाए जा रहे “लैब टू लैंड ” कार्यक्रम में सार्थक योगदान देगा तथा उसको सशक्त बनाएगा। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा की हमारा मूल मंत्र है  “एक देश एक कृषि एक टीम”। जहाँ कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और किसान भाई-बहन एक साथ मिलकर भारत को “विकसित भारत 2047” की ओर ले जाएंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम किसानो को वैज्ञानिको से जोड़ रहे हैं हमारे वैज्ञानिक प्रयोगशाला से निकलकर गाँव में किसानों के बीच में जा रहे हैं और साथ में अब खेतों में किसानों के साथ बढ़कर उनकी समस्या के समाधान के लिए जी जान एक कर देंगे।           कृषि मंत्री ने कहा, “मुझे ख़ुशी हुई कि चम्पारण का मर्चा चूड़ा की सुगंध अद्भुत है। इसके उत्पादन के लिए बड़े स्तर पर हमारे वैज्ञानिक अनुसन्धान करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में मक्का का उत्पादन तेज़ी से बढ़ रहा और मक्के के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री जी की नीति का परिणाम है कि मक्का का उपयोग अभी एथेनोल बनाने में भी हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार की लीची का नाम लेते ही मुँह में पानी आ जाता है लेकिन किसानों ने बताया कि लीची 48 घंटे में ख़राब हो जाती है इसलिए कम दाम पर बेचना पड़ता है। मैंने वैज्ञानिकों को कहा है कि लीची अधिक समय तक ख़राब न हो साथ ही आई ए एफ फंड का उपयोग कर कोल्ड स्टोरेज बनाया जाए, जिससे किसानों को लीची रखने की सुविधा मिल सके।    चंपारण के किसानों से वार्तालाप के दौरान यह पता चला कि शिमला मिर्च की खेती कर छह लाख रुपये तक मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। चंपारण की बतौर उनके शब्दों में “मेरा परम सौभाग्य है की आज मुझे इस पवित्र भूमि चम्पारण पर आने का अवसर प्राप्त हुआ है | यह वही ऐतिहासिक भूमि है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने किसानों पर हो रहे अत्याचारों से उन्हें बचाया था” इस अवसर पर मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह जी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे इस अभियान का भरपूर लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि नवाचारों को अपनाकर अपनी आय को दोगुना करें। कार्यक्रम में जिले के 8000 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया और विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र , पिपराकोठी एवं अन्य संबद्ध संस्थानों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को प्रदर्शनी, प्रशिक्षण, तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। यह अभियान आने वाले दिनों में और भी गांवों तक पहुंचेगा, ताकि कृषि को आर्थिक समृद्धि का आधार बनाते हुए देश के विकास को गति दी जा सके।          इस कार्यक्रम को जल शक्ति मंत्री भारत सरकार राज भूषण चौधरी, गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार कृष्णनंदन पासवान, कुलपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, डॉ. पुन्यब्रत सुबिमलेंदु पाण्डेय, स्थानीय विधायक गण, निदेशक अटारी डॉ. अंजनी कुमार, सचिव कृषि विभाग बिहार सरकार संजय कुमार अग्रवाल, अन्य पदाधिकारियों ने शोभायमान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com