संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जा रहे कार्यों की डीएम ने किया समीक्षा

सहरसा:- जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा संभावित बाढ़ से निपटने हेतु की गई तैयारी, डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं आपकी शहर, आपकी बात की अद्यतन संचालन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।          समीक्षा के क्रम के जिलाधिकारी ने पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल अंतर्गत चंद्रायण, कोपरिया, सुपौल एवं पश्चिमी कोशी तटबंध अंतर्गत निर्मली में चिन्हित संवेदनशील स्पॉट्स पर बाढ़ निरोधात्मक कार्यों के संबंध में संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों से जानकारी ली,बताया गया की निरोधात्मक कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं तटबंध पूर्णत सुरक्षित है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, विष रोधी दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशु चारा संबंधित दर निर्धारण पूर्ण होने एवं अन्य तैयारी पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दी है। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की जिलांतर्गत सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में आश्रय स्थल,सामुदायिक रसोई, शरण स्थली चिन्हित किए जा चुके है।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा सभी तक 1657 चपाकलो का मरम्मती कार्य पूर्ण कर लिया गया है,शेष कार्य को आगामी एक सप्ताह में अनिवार्यत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।गोताखोर एवं आपदा मित्र जिनकी संख्या वर्तमान में क्रमशः 75 एवं 301 है को प्रशिक्षित किया जा चुका है।समीक्षात्मक बैठक के दौरान डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान/महिला संवाद एवं आपका शहर,आपकी बात की अद्यतन संचालन स्थिति की भी समीक्षा की गईं।          उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com