सहरसा में राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

सहरसा:-कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक एवं पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजकर बिहार के सहरसा जिले में राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय’ की स्थापना की मांग की है। पत्र में श्री आनंद ने उल्लेख किया है कि बिहार जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य में आज तक एक भी संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है, जिससे राज्य के हज़ारों होनहार छात्र-छात्राओं को संगीत की उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ता है। यह न केवल शैक्षिक असंतुलन का विषय है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता के साथ भी अन्याय है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव केवल कोसी ही नहीं, बल्कि सीमांचल और मिथिलांचल की सांस्कृतिक गरिमा से भी जुड़ा है, क्योंकि राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह जी इस पूरे क्षेत्र के संगीताचार्य, स्वतंत्रता सेनानी और सांस्कृतिक संरक्षक माने जाते हैं।                                    उनके दरबार में उस्ताद वज़ीर खां, उस्ताद अल्लाउद्दीन खां, पंडित जसराज, मिश्र बंधु जैसे महान कलाकारों की प्रस्तुतियाँ हुई हैं। प्रवीण आनंद ने यह भी बताया कि पंचगछिया संगीत घराना, जो सहरसा स्थित है, ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई थी। इंग्लैंड में आयोजित ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संगीत सम्मेलन में इस घराने के प्रतिनिधियों ने उस्ताद अल्लाउद्दीन खां साहब के शिष्य के रूप में भाग लिया था और भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली प्रस्तुति दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सहरसा में राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे न केवल कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण मिले बल्कि बिहार के छात्र-छात्राओं को अपने राज्य में ही संगीत की उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com