घर में दरवाजे में लगे बांस के टाट को तोड़कर 2 बक्से से हुई 2 लाख के जेवरात की चोरी

पड़ोसी के खेत में मिला टूटा दोनों बक्सा, घर में ही सोए थे परिवार के लोग

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के नया नगर, धमसैनी गांव, वार्ड नंबर-44 निवासी राधे शर्मा के पुत्र रवि शर्मा ने अपने घर में चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित में बताया कि वे लोग रात के 10 बजे घर में सो गए थे। सुबह 3 बजे उनकी नींद खुली। वे बाहर निकले तो देखा घर में सामान अस्त व्यस्त है। घर के दरवाजे पर दरवाजे में लगा बांस के टाट का दरवाजा टूटा हुआ है। घर के अंदर रखा दो चदरे का बक्सा गायब है। जिसके बाद उन्होंने घर के लोगों को जगाया। आसपास खोजबीन की। तो पड़ोसी सुशील यादव के परती खेत में उनका दोनों टूटा हुआ बक्सा बरामद हुआ। लेकिन बक्से में रखा हुआ कीमती जेवरात और कपड़े गायब थे। उन्होंने बताया कि बक्से में दो भरी सोने की कान की बाली कीमत 1 लाख 50 हजार, सोने की नकमुनी, सोने का एक लॉकेट, चांदी 5 भरी कीमत लगभग 6 हजार 200, पायल 8 भरी कीमत 12 हजार, एक मोबाइल कीमत 10 हजार के अलावे 33 हजार नकद एक बक्से से और दूसरे बक्से से 5 हजार 500 नकद सहित कीमती साड़ी और अन्य कपड़े की चोरी हो गई है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत दी गई थी। मामला दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com