मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है, मेहनत कैसे आएगा, तो वह है डेडीकेशन:- मनोज कुमार, डीआईजी

– पारा मेडिकल के तीसरे बैच का हुआ वर्गारंभ

सहरसा:-बुधवार को स्थानीय पारा मेडिकल कॉलेज कैंपस में पारा मेडिकल के तीसरे बैच के छात्र-छात्राओं का वर्गारंभ किया गया। जिसमें कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. रतन कुमार झा, पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरि शेखर, डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।         कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के बिना कानून व्यवस्था की कल्पना करना बेकार है। आप जब ट्रेनिंग कर सेवा में जाएंगे। तो आपको लगेगा की मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। यह मेहनत कैसे आएगा। तो उसका जवाब है। डेडीकेशन से। हमने कुछ अच्छा प्राप्त किया। एक व्यक्ति एक ही कार्य कर सकता है। हमने खाकी पहनी तो, अपने सफेद ड्रेस पहना है। ऐसे में सबसे पहले खुद और खुद के कार्य को अपना समझे। फिर डेडीकेशन आएगा। उन्होंने आगे कहा कि आप सामने वाले से क्या अपेक्षा करते हैं। वहीं अब आप लोगों को दें। आप पूर्व में जब अस्पताल आते होंगे। तब आप पारा मेडिकल कर्मी नहीं होंगे। उस वक्त आप पारा मेडिकल कर्मी से क्या चाहते थे। वही व्यवहार अब आप लोगों को दें। सभी विभागों में यही मूल मंत्र है। आपके व्यवहार से लोगों को उम्मीद बढ़ती है। लोगों को नया जीवन मिलता है।          इसीलिए जब आप कार्य स्थल पर हो तो, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जिससे उनका भरोसा आप पर बढ़े। उन्हें नई आशा का संचार हो। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जीवन को सफल बनाने का आग्रह किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com