अन्य पिछड़ा वर्ग +2 कन्या उच्च विद्यालय, मेनहा में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ

सहरसा:-नारी सशक्तिकरण और पोषणयुक्त भोजन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग +2 कन्या उच्च विद्यालय, मेनहा में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया। यह रसोई अब केवल एक भोजन केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है।
इस रसोई का उद्घाटन उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्वनी चौबे एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सत्तरकटैया, जिला स्तरीय प्रबंधक आशीष कुमार, नीतू भारती, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्वेता कुमारी, नीलू कुमारी एवं संकल्प जीविका संघ की दीदियाँ उपस्थित रही। यह रसोई केंद्र सहरसा की 315 एवं सीतामढ़ी की 148 छात्राओं को प्रतिदिन स्वच्छ, सुपाच्य व संतुलित भोजन उपलब्ध कराएगी।                              रसोई में कार्यरत सभी दीदियों को पूर्व में स्वच्छता, पोषण और खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है। वे पूरी प्रक्रिया में एप्रन और स्वच्छ वस्त्रों का उपयोग कर मानकों का पालन कर रही हैं। उप विकास आयुक्त ने कहा स्वस्थ भोजन, स्वस्थ भविष्य की नींव है। जब महिलाएं इस कार्य में सहभागी बनती हैं, तो यह सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल होती है।    कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने दीदियों द्वारा तैयार स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लिया और प्रयास की सराहना की। यह पहल सरकार और समुदाय के सहयोग से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com