बदामो देवी के निधन पर शोक में शख्सियत, कुछ यूं व्यक्त की संवेदनाएं

जमुई:-श्री बनारसी स्वर्णकला मंदिर जमुई के प्रधान एवं जाने-माने समाजसेवी डीडी वर्मा की पूज्यनीय माता सह धर्मपरायण महिला बदामो देवी का निधन हो गया। वे करीब 105 वर्ष की थीं और इन दिनों अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंगेर स्थित पवित्र गंगा नदी के तट पर किया गया। उन्हें मुखाग्नि पौत्र विशाल वर्मा ने दी। उनके स्वर्गीय होने से जमुई स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है। जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने धर्मपरायण महिला बदामो देवी के निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे देवी स्वरूपा थीं।                                  उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदल दिया। लोग जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करती हूं। नामदार उद्योगपति उमाशंकर भगत उर्फ टुनटुन भगत ने बदामो देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज के एक युग का अंत हो गया है। दुर्गा की अवतार चिरनिद्रा में सो गई। उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी, उदार व विशाल हृदय वाली नारी और दूरदर्शी महिला को हमने खो दिया है। मैं उन्हें चरणस्पर्श करता हूं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि बदामो देवी के निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। उनकी जैसी महिला को खोकर हर मानव के आंखों में आंसू है। उन्होंने कहा कि श्रीमती देवी ने जमुई में अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। वे बिरले मानव थीं जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि बदामो देवी के निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। वे एक ऐसी महिला थी जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। श्रीमती देवी एक संवेदनशील मानव रहीं। उनका जाना पीड़ादायक है। डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि माता तुल्य बदामो देवी महान विभूति के साथ महामानव थीं। वे अब हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन हर इंसान को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. कुमार ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास हृदय से श्रद्धांजलि दी। प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. झा, प्रमुख व्यवसायी बलदेव भगत, जिला पार्षद अनिता देवी, ललन राम, पूर्व वार्ड आयुक्त देवी कुमारी उर्फ रंजना, काजल शर्मा, सुनीता कुमारी, अंजली समीरा किंडो, पबिता देवी, पूनम कुमारी, पूजा शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी, श्रीयंका देवी, उर्मिला बरनवाल, बेबी बरनवाल, रूपेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, गुंजन सिंह आदि ने भी बदामो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com